मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। छजलैट ब्लॉक की ग्राम पंचायत पहाड़ मऊ की प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। नाला निर्माण, शौचालय आवंटन तत्कालीन मनरेगा के तहत अपात्र को काम के मौके देने के मामले में दोनों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान और जिला पंचायत राज अधिकारी से गांव के सचिव को नोटिस जारी किया है। प्रकरण को लेकर गांव के सुरेश कुमार सहित अन्य ने बीते साल के 25 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। मजदूरी और अन्य मदों की देनदारी के ऑनलाइन भुगतान के प्रमाण दिए। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने मामले में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी और सहायक अभियंता आरईएस से जांच कराई। जांच में प्रधान के पति के सगे भाई के बिजनौर जनपद की नगर पालिका में सभासद होने और उन्हीं के घर शौचालय निर्माण, पशु शेड बनवाने, बिना काम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.