नई दिल्ली, जून 12 -- Right to Information Act: बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई के दौरान RTI कानून के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जाताई है। हाईकोर्ट ने कहा है कि सूचना के अधिकार जैसे कानूनों का मकसद लोगों की भलाई होती है, लेकिन लोग इसकी बर्बादी करने में जुटे हैं। बुधवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सूचना आयोग (SIC) ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि उन्हें ऐसे ऐसे RTI आवेदन मिलते हैं, जिनका कोई मतलब नहीं होता। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लिया है। SIC ने बताया कि उन्हें हाल ही में एक आरटीआई आवेदन मिला है जिसमें पूछा गया है कि एक सरकारी दफ्तर में एक दिन में कितने समोसे परोसे जाते हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि यह मसला गंभीर है। चीफ जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस संदीप मार्ने की बेंच ने कहा, "कानून भलाई के उद्देश्य से बनाए जाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.