बदायूं, जनवरी 12 -- बिल्सी, संवाददाता। क्षेत्र के गांव गुधनी खौंसारा में बेहटा गुंसाई तिराहे पर स्थित सरकारी तालाब पर निर्माण कर कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही तहसील में भी प्रार्थना पत्र दिया है। ग्रामीण गिरीश कुमार का आरोप है कि बेहटा गुंसाई मोड़ के पास स्थित सरकारी तालाब पर गांव के ही कुछ लोग दीवार खड़ी कर अवैध कब्जा कर रहे हैं। अमर शर्मा ने बताया कि तालाब की भूमि पर अवैध रूप से दीवार बनाई जा रही है। इसी को लेकर रविवार को ग्रामीण तालाब पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सरकारी तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। नायब तहसीलदार बदन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व टीम को मौके पर भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.