लखनऊ, फरवरी 18 -- बीकेटी के दिगोई गांव में बुधवार दोपहर बाद सरकारी तालाब की पैमाइश के दौरान प्रशासनिक टीम के सामने प्रधानपक्ष और अधिवक्तापक्ष में जमकर बवाल हुआ। लाठी-डंडे और बांके चले। दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चली। हमले में कई लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बवाल लेखपाल और तहसील प्रशासन की लापरवाही से हुआ। टीम बिना पुलिस को सूचना दिए हुए पैमाइश के लिए पहुंच गई थी। दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार के मुताबिक दिगोई ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान आदर्श कुमार सिंह उर्फ लवकुश का गांव के अभय राज सिंह राठौर उनके बेटे अनुज सिंह राठौर और आदर्श सिंह राठौर के बीच ...