धनबाद, मार्च 28 -- धनबाद, वरीय संवाददाता रोजी रोटी रोजगार समिति की बैठक शुक्रवार को डीएवी स्कूल के पास हुई। अध्यक्षता रामनाथ सिंह ने की। इस दौरान सभी फुटपाथ दुकानदारों ने अपने विचार रखे। कहा कि बैंक मोड़ में सरकारी जमीन पर कब्जा कर कुछ लोग फुटपाथ दुकानदारों की हकमारी कर रहे हैं। सरकारी जमीन पर कब्जे का मुद्दा टुंडी विधायक सह सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने उठाया है। फुटपाथ दुकानदारों के हित में आवाज उठाकर विधायक मथुरा ने अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। बैठक के माध्यम से अपील की गई कि उक्त जमीन पर फुटपाथ दुकानदारों को पुन: बसाया जाए। बैठक में ग्यासुद्धीन अंसारी, आशीष कुमार, अनवर आलम, सुरेश, नियाज, रामनाथ सिंह, अली ईमाम, बाबूलाल, रामदास, अजय, राजू, शहजादा सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.