शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- नगर पंचायत बंडा में सरकारी भूमि पर लगातार कब्जे के आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि सरकारी जगह खाली न कराए जाने के कारण रोडवेज बस अड्डा वर्षों से नहीं बन सका है, जिससे कस्बे में जाम की समस्या बनी हुई है। रोडवेज की बसें मजबूरी में सड़क किनारे खड़ी होती हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। आरोप है कि मुख्य चौराहे के पास पीडब्ल्यूडी की कीमती भूमि पर पहले से दबंगों का कब्जा है। शेष खाली जमीन पर भी हाल के दिनों में मिट्टी डलवाकर कब्जे की कोशिश की गई, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। नगर पंचायत में कई बार रोडवेज बस अड्डा और डंपिंग ग्राउंड के लिए भूमि तलाशने को राजस्व टीम को लगाया गया, पर जगह न मिलने का हवाला देकर योजनाएं ठंडे बस्ते में चली गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पीडब्ल्यूडी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.