हरदोई, मार्च 18 -- हरदोई। जिले में सरकारी जमीनों पर कब्जे का सिलसिला थमा नहीं है। सदर तहसील क्षेत्र में ऐसे ही एक मामले का खुलासा हुआ है। नायब तहसीलदार सुरसा अनुपम तिवारी ने बताया कि ग्राम कमरौली परगना बंगर में जंगल श्रेणी की भूमि पर सरसों फसल बो दी गई। इसकी शिकायत पर जांच हुई तो मामला सही पाया गया। अब इस फसल को कब्जे में लेकर सरसों की नीलामी 20 मार्च को दोपहर बजे तहसील सदर के सभागार में की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरसों फसल लेने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर नीलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.