मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। हलधरपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में सरकारी जमीन (नवीन परती) को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि ग्रामीण सुरेंद्र यादव ने रास्ते में गड्ढा खोदकर उसे अवरुद्ध कर दिया, जिससे निर्माण कार्य बाधित हो गया। इस घटना के संबंध में मिश्रौली गांव के ग्राम प्रधान उपेंद्रनाथ यादव ने हलधरपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हलधरपुर थाना के थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...