मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अमृत योजना के 'एसटीपी व मेन स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट' के तहत नाला निर्माण में सिकंदपुर, माली घाट व अन्य इलाकों में सरकारी जमीन पर स्थित निजी मकान बाधक बने हैं। लंबे समय से अवैध कब्जा है। इसको लेकर मुशहरी सीओ ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस देते हुए 27 जनवरी तक जगह खाली करने को मोहलत दी है। इसके बाद प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगा। दरअसल, सिकंदरपुर में प्रभात जर्दा फैक्ट्री के पास से बालू घाट व लकड़ीढाई बांध होकर लकड़ीढाई चौक तक नाले की करीब डेढ़ किमी लंबी जमीन पर अतिक्रमण है। लकड़ीढ़ाई बांध इलाके में सबसे अधिक समस्या है। इसके अलावा माली घाट नाका के पास करीब 250 मीटर में स्थायी निर्माण है। प्रोजेक्ट से जुड़े बुडको के अधिकारियों के मुताबिक संबंधित इलाके में नाले की जमीन पर 150...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.