बदायूं, मई 10 -- क्षेत्र के गांव रिसौली में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने पर गुरुवार लेखपाल ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। गांव रिसौली पर तैनात लेखपाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गांव रिसौली में सरकारी जमीन जो राजस्व अभिलेखों में खाद के गड्ढे दर्ज है। जिस पर गांव के केदारी व ओमप्रकाश ने अवैध कब्जा कर उस पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। मना करने के बाद भी दोनों लोग नहीं माने। जिससे दोनों व्यक्तियों ने लोक सम्पत्ति सुरक्षा निवारण अधिनियम का उल्लंघन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.