जहानाबाद, मई 23 -- हुलासगंज, निज संवाददाता हुलास गंज थाना अंतर्गत किशनपुर गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। नतीजा हुआ कि एक पक्ष के महिला के साथ मारपीट हुई तथा महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे आनन फानन में हुलासगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया है। महिला की पहचान मीना देवी के रूप में की गई जो किशनपुर गांव की रहने वाली बताई गई है। इस संबंध में घायल महिला के परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.