गंगापार, अप्रैल 23 -- गोशाला के गोवंशों को बांधने का आदेश न होने के कारण प्रचंड धूप में भी तमाम गोवंश हांफते रहते हैं। चरही का गर्म पानी बार बार पीने के लिए गोवंशों को धूप में जाना ही पड़ता है। गर्मी बढ़ने के साथ ही सरकारी गोशाला में रह रहे गोवंशों की मौत शुरु हो गई है। पिछले दो दिनों से दो सरकारी गोशाला के दो गोवंशों की मौत हो चुकी है। मांडा के पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर पीके मिश्रा ने जानकारी दी कि मांडा खास स्थित सरकारी गोशाला में सोमवार को एक गोवंश तथा देवरी गोशाला में आज मंगलवार को एक गोवंश की मौत हुई है। यह भी बताया कि भीषण गर्मी के चलते वृद्ध व बीमार गोवंशों की मौत हो रही है। मांडा क्षेत्र में कुल पांच सरकारी गोशाला हैं। जिनमें मांडा खास में 358, भवानीपुर ग्राम पंचायत के देवरी गोशाला में 328, ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.