सीवान, जून 15 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कौड़िया पंचायत वार्ड संख्या 15 में स्थित एक पुराने कुआं का अतिक्रमण कर तोड़ डाला गया है। इसे लेकर उपमुखिया रिंकी देवी ने सीओ से शिकायत की है। सीओ को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि वार्ड संख्या 15 में वर्षों पुराना कुआं है, जिसका पंचायत के द्वारा सरकारी राशि खर्च कर जीर्णोद्धार कराया गया था। लेकिन इधर कुछ दिन पहले इसी वार्ड के असरफ अंसारी और अयूब अंसारी कुआं का अतिक्रमण कर उसे तोड़फोड़ कर उस स्थान पर निर्माण कार्य कर रहे हैं। इस कुआं के जल से भीषण गर्मी के मौसम में स्थानीय लोग अपना दैनिक कार्य में करते है। इसके साथ हीं साथ ग्रामीण अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए इसका उपयोग करते है। इस मामले में सीओ धीरज कुमार पांडेय ने कहा कि अबतक उन्हें आवेदन नहीं मिला है, लेकिन मौखिक खबर मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.