सुपौल, जनवरी 1 -- राघोपुर। प्रखंड क्षेत्र के सिमराही स्थित शिक्षा कार्यालय में बुधवार को एक चपरासी को सरकारी स्कूली किताबें कबाड़ी को बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। यह पूरी घटना दैनिक हिन्दुस्तान की टीम ने कैमरे में कैद कर ली, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी चपरासी कपिल देव शर्मा सरकारी स्कूलों में मुफ्त वितरित की जाने वाली किताबों के बंडल लेकर कबाड़ी की दुकान पर पहुंचे थे। बीईओ सुनील कुमार देव ने बताया कि इसमें शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा। शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश जारी किए हैं। विभाग ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। वहीं, मीडिया की सक्रियता के कारण अपराध उजागर होने से यह संदेश भी गया है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...