अंबेडकर नगर, फरवरी 4 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर तहसील के राजस्व ग्राम अरई में हदबरारी की जमीन का सीमांकन करने गई राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है। सीमांकन के दौरान लगाए गए पत्थर को उखाड़कर ले जाने के मामले में लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उपजिला अधिकारी जलालपुर के आदेश के अनुपालन में बीते दो फरवरी को नायब तहसीलदार हरिराम की मौजूदगी में राजस्व विभाग व पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा गाटा संख्या 1250, रकबा 0.931 हेक्टेयर का सीमांकन कर निशानदेही की गई थी। मौके पर सीमांकन के लिए पत्थर भी लगवाया गया। आरोप है कि सीमांकन के बाद मौके पर मौजूद राजमन, रामअशीष, ब्रजभान, जगदीश, आत्माराम, शारदा समेत कई महिलाएं एकजुट होकर विरोध करने लगी। सीमांकन का पत्थर उखाड़कर उठा...