पटना, फरवरी 23 -- राज्य सरकार के सभी कर्मियों की जानकारी एक क्लिक में मिलेगी। इनमें विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मियों के संख्या बल के साथ ही उनकी कार्यकुशलता और अन्य जानकारियां शामिल होंगी। जानकारी के अनुसार, इसके लिए कैडर मैनेजमेंट मॉड्यूल लागू करने की तैयारी की जा रही है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के स्तर पर इसको लेकर काम शुरू कर दिया गया है। मिशन के सभा कक्ष में कैडर मैनेजेमेंट माड्यूल लागू करने को लेकर बैठक भी हो चुकी है। मालूम हो कि, पिछले साल अक्टूबर में विभागों से कार्मिकों से जुड़ी कई प्रकार की जानकारियां मांगी गई थी। अबतक सात विभागों ने दी है जानकारी : जानकारी के अनुसार, अबतक केवल सात विभागों ने अपने कार्मिकों से जुड़ी जानकारी बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन को उपलब्ध करायी है। इनमें संसदीय कार्य विभाग, खाद्य उपभोक्ता संरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.