पलामू, नवम्बर 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में ठंड सताना शुरू कर दिया है। यद्यपि न्यूनतम तापमान पिछले पांच दिनों से 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक बनी हुई है परंतु अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रह जा रही है। इसके कारण शाम होते ठंड सताने लग रहा है। दूसरी तरफ ठंड बढ़ने के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से जरूरमंदों के बीच कंबल वितरण शुरू नहीं हो सका है और न ही अब तक चौक-चौराहों पर ठंड से राहत के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। कंबल वितरण में अभी 20 दिन देर है। पलामू जिले के इस वर्ष ठंड में पलामू में 54,115 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाना है। इस बाद जरूरमंदों का ऊनी कंबल की जगह फर वाला कंबल का वितरण की योजना है। जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक नीरज कुमार ने बताया कि पिछले साल राज्य से ही कंबल उपलब्ध कराया जाता थ...