नई दिल्ली, फरवरी 10 -- BHEL Share: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। सरकार ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए महारत्न कंपनी में करीब 5% तक की हिस्सेदारी बेच सकती है। सूत्रों के मुताबिक, OFS का फ्लोर प्राइस Rs.255 से Rs.260 प्रति शेयर के बीच तय किया जा सकता है। इस बिक्री को लेकर डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) ने आज बैंकरों से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। अगर यह सौदा पूरा होता है, तो सरकार को इससे लगभग Rs.4,500 करोड़ जुटाने की उम्मीद है।कंपनी को Rs.2,800 करोड़ का बड़ा ऑर्डर इसी बीच BHEL के लिए एक और बड़ी पॉजिटिव खबर सामने आई है। कंपनी को भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (BCGCL) से करीब Rs.2,800 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला...