बांका, दिसम्बर 14 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के मुख्य पर्यटन स्थल और पिकनिक स्पॉट बदुआ(हनुमना डैम), बेलहरना डैम और प्रसिद्ध कैलाश नाथ धाम सरकारी उपेक्षा का शिकार होकर रह गया है। जबकि बांका जिले का यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। ऐसे तो सालों भर यहां पर्यटक आते रहते हैं लेकिन खासकर दिसंबर और जनवरी महीने में यहां पर्यटक और सैलानी भारी संख्या में पिकनिक मनाने सैर सपाटा करने के लिए पहुंचते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता दर्शनीय है। लेकिन कृत्रिम सुन्दरता सरकारी उपेक्षा के कारण बरवाद हो चुका है। फिर भी यहां की प्राकृतिक छटा का आनंद लेने और पिकनिक मनाने के लिए सैलानियों की भिड़ लगी रहती है। बदुआ(हनुमना)डैम :- बदुआ डैम पर्यटकों और सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण स्थल है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता अपूर्व है। चारों ओर हर हर पहाड़ी वाद...