सिद्धार्थ, मार्च 18 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने सोमवार की शाम सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के रेस्ट हाउस में अफसरों संग बैठक की। उन्होंने डीएम को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का पंजीकरण अधिक से अधिक कराएं। गर्भवती महिलाओं व बच्चों का इलाज सरकारी अस्पताल में ही हो, निजी अस्पताल में नहीं। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक का मुफ्त इलाज हो और समय से उसका भुगतान कराएं। उन्होंने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण कराने व टीबी मरीजों को गोद लिए गए लोगों द्वारा निरीक्षण कर प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीएम डॉ. राजा गणपति आर, एसपी डॉ. अभिषेक महाजन, सीडीओ जयेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.