नोएडा, सितम्बर 26 -- ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय ने एक सरकारी अस्पताल में महिला मरीज के यौन शोषण के आरोपी स्वास्थ्यकर्मी अमर चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी ने महिला मरीज को बाथरूम में ले जाकर अश्लील हरकत की थी। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि पीड़िता 28 अगस्त को नोएडा के एक सरकारी अस्पताल में टीबी की दवा लेने के लिए गई थी। सभी मरीजों के जाने के बाद आरोपी पीड़िता को चेकअप के बहाने बाथरूम में ले गया। आरोपी ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत की थी। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। वहीं आरोपी की ओर से दलील दी गई कि वह निर्दोष है। उसे झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई है। जिसका कोई ठोस कारण नहीं है। घटना वाले दिन कमरे में कई अन्य मरीज मौजूद थे। साक्ष्यों और बयानों के आधार पर अदालत ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.