अलीगढ़, फरवरी 22 -- जट्टारी, संवादददाता। खाद्य पूर्ति विभाग की बड़ी लापरवाही से एक जीवित व्यक्ति सरकारी दस्तावेजों में 'मृत' करार दे दिया गया। टप्पल क्षेत्र के गांव तहारपुर के निवासी मनोहर को 2024 में मृत दर्ज कर राशन कार्ड से नाम काट दिया गया। तब से गरीब मनोहर को न सरकारी राशन मिल रहा है, न ही गंभीर बीमारी में आयुष्मान योजना का लाभ। मनोहर आज भी जिंदा हैं और अधिकारियों को सबूत दे चुके हैं, लेकिन कागजों में वे 'स्वर्गवासी' बने हुए हैं। राशन बंद होने से परिवार भुखमरी के कगार पर है, जबकि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पताल इलाज से मना कर रहे हैं। मनोहर ने कहा, "मैं जिंदा हूं, लेकिन सिस्टम के लिए मर चुका हूं।" गांव में यह मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...