फतेहपुर, दिसम्बर 20 -- असोथर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव में हुए बवाल के छह आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने लाठी डंडो की बरामदगी भी की। सभी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेजने की कार्रवाई की गई। जेल भेजे गए सभी छह आरोपी प्रधान पक्ष के हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है। गांव में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी है। पुलिस तैनात की गई है। बता दें कि बुधवार शाम सरकंडी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम के सामने ही प्रधान और शिकायर्ता पक्ष के लोग भिड़ गए थे। लाठी डंडे से हमला बोल दिया था। शिकायतकर्ता पक्ष के पांच लोग गंभीर घायल हो गए थे। घटना से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुए। जिनमें प्रधान के पति संतोष द्विवेदी नजर आये। पु...