फतेहपुर, दिसम्बर 30 -- फतेहपुर। हत्या के प्रयास के मुकदमें में फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया घोषित प्रधान पति संतोष द्विवेदी की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 16 फरवरी तक रोक लगा दी है। वहीं प्रधान पति समर्थकों ने इसे सत्य की जीत बताया है। वहीं दूसरे पक्ष ने कोर्ट के निर्णय का सम्मान बताते हुए न्यायपालिका पर भरोसे की बात कही है। बीते 17 दिसंबर को असोथर थाना के सरकंडी गांव में जांच के दौरान हुए बवाल में शिकायतकर्ता पक्ष के चार लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के 28 लोगों को नामजद किया था। 15 अज्ञात भी मुकदमें में शामिल किये थे। प्रधान पति संतोष द्विवेदी सहित उसके पक्ष के लोगों पर हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई गई थी। छह आरोपियों को पुलिस बवाल के अगले दिन गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गबन के मामले में दर्ज मुकदमें में संतोष की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.