नई दिल्ली, फरवरी 9 -- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मामले में गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया गया है। उनकी गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा है। पप्पु यादव के समर्थन में कांग्रेस और युवा क्रांति नामक संगठन के द्वारा रविवार को जन आक्रोश मार्च निकाला गया। जिला कांग्रेस कमेटी जहानाबाद के कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर के नेतृत्व में हॉस्पिटल मोड़ से अरवल मोड़ तक जन आक्रोश मार्च निकाला गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं नेताओं ने नीट छात्रा एवं पप्पू यादव के समर्थन में भारी संख्या में लोग जुट गए और एकत्रित होकर गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। इस आंदोलन का अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा सभा ने भी अपना समर्थन दिया। इस दौरान नेताओं का कहना है कि पप्पू यादव को इंसाफ मांगने और सच बोलने का खामियाजा भुगतना प...