पटना, सितम्बर 7 -- विधानसभा चुनाव वाले बिहार की राजनीति में रावण ने एंट्री मार ली है। राजद नेता और बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने बीजेपी के नेताओं पर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को रावण बता दिया है। राजद सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज कसा है। अपने चुनावी क्षेत्र में सुधाकर सिंह भ्रमण पर थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात की। सांसद ने कहा कि वे पांचों साल अपने इलाके में रहते हैं। बरसाती मेंढक की तरह बरसात(चुनाव) के समय नहीं आते। इसी दौरान एक सवाल के जवाब में सुधाकर सिंह ने विवादित जवाब दे दिया। उन्होंने दशहरा में पटना गांधी मैदान में रावण दहन प्रकरण की याद दिला दी। यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी की नई टीम; सुधाकर और कुशवाहा को बड़ी जिम्मेदारी राजद नेता ने कह...