मैनपुरी, अप्रैल 6 -- कस्बा स्थित बुद्ध बिहार परिसर में शाक्य समाज ने शनिवार देर शाम को सम्राट अशोक की जयंती मनाई। इस दौरान युवाओं ने शोभायात्रा निकाली। कार्यक्रम में सम्राट अशोक के जीवन के बारे में बताया गया। इस मौके पर मोहित शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। उन्होंने हिंसा छोड़कर धम्म का मार्ग अपनाया। सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म के माध्यम से अहिंसा व करुणा का संदेश पूरी दुनिया को दिया। इस अवसर पर हिमांशु शाक्य, विशाल शाक्य, रोहित शाक्य, नरेंद्र सिंह, सौरभ शाक्य, अभय प्रताप सिंह, सूरज शाक्य, विवेक शाक्य, प्रवेश शाक्य, ऋषभ, निशांत शाक्य, अर्पित शाक्य, मुकेश शाक्य, अमन शाक्य, सीटू शाक्य, सोनू शाक्य, अमित शाक्य, गजेंद्र शाक्य, आलोक शाक्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...