मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग को लेकर एक पत्र प्रधानमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी को दिया। जिसमें सम्राट अशोक की महानता और उनके योगदान को की जानकारी दी गई। उन्होंने अहिंसा, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों को अपनाकर संपूर्ण राष्ट्र को अखण्ड भारत के रूप में एकजुट किया था। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि सम्राट अशोक का अशोक चक्र हमारे राष्ट्रीय ध्वज में सुशोभित है, जो भारतीय संविधान के मूलभूत आदर्शों का प्रतीक है। उनकी जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने से न केवल भारतीय संस्कृति और विरासत का सम्मान होगा, बल्कि यह हमारे संविधान की मूल भावना को भी सुदृढ़ करेगा। ज्ञापन देने वालों में सपा नेता पंकज सैनी, महासचिव सुरेश सैनी, राजू सैनी कार्यकारी अध्यक्ष भागीरथवशी, संजय सै...