उरई, अप्रैल 5 -- माधौगढ़। सम्राट अशोक की जंयती पर मां शक्ति डीजल टैंक के परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उनके चरित्र पर चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष कमलाकांत कुशवाहा ने कहा कि जनपद में सम्राट के वंशज कुशवाहा समाज ज्यादा होने के बाद महान विभूति को याद नहीं किया गया जबकि सम्राट ने विश्व में राज किया है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष सम्राट अशोक के जन्मदिन के मौके पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। सत्यपाल कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक ने पूरे जीवन में तलवार न उठाने की कसम खाई और अहिंसा और धम्म के मार्ग पर चलने की कसम खाई। कौशलेन्द्र कुशवाह ने कहा कि भारत ने अपनी स्वतंत्रता के बाद अपनी राष्ट्रीय पहचान को परिभाषित करने के लिए अशोक के प्रतीकों को चुना। इस दौरान अंशू कुशवाह , बीर सिंह,गोपी कुशवाह विवेकानन्द, डॉ विपिन कुशवाह सत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.