फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सम्राट अशोक, राजा निषाद और महर्षि कश्यप को शनिवार को पूरे सम्मान के साथ को याद किया गया। राजनीतिक दलों और संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। महान विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। सपा कार्यालय आवास विकास में तीनो ही महान विभूतियों को याद करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि तीनो महापुरुष के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। डॉ.नवल किशोर शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक की दूरदृष्टि, नेतृत्व और धर्मआधारित शासन व्यवस्था आज भी प्रासंगिक है। राजा निषाद को आदिवसी समाज के उत्थान का प्रतीक बताया। डॉ.रामकृष्ण राजपूत ने कहा कि सम्राटअशोक का जीवन एक प्रेरणा है। जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने कहा कि सपा विचारों और मूल्यों की पार्टी है। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नरे...