मुरादाबाद, जनवरी 31 -- तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों को सम्मोहित करके जेवर ठगने वाले एक गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने एक महिला संग पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पकड़े गए ठगों के पास से पुलिस ने बिलारी में दवाई लेने आई एक महिला से सम्मोहित कर लूटे गए सोने के कुंडल भी बरामद किए। थाना मेरठ क्षेत्र के गांव खजरा के रहने वाले हरवीर सिंह ने 28 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया था कि एक महिला संग मिले एक युवक ने उनकी पत्नी रेनू को सम्मोहित करके बहला फुसलाकर कानों से सोने के कुंडल लूट लिए। इस मामले में टीम का गठन किया गया, जिसके बाद आसपास क्षेत्र में चेकिंग की गई, राम रतन इंटर कॉलेज के पास दो बाइकों पर सवार चार युवक व एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.