रांची, अक्टूबर 12 -- रांची, संवाददाता। ऑल इंडिया इंडियन बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरी संगठन का तीसरा त्रैवार्षिक सम्मेलन रविवार को रांची में संपन्न हुआ। इसमें इंडियन बैंक जोनल ऑफिस, रांची के डीजीएम राजेश शरण और ऑल इंडिया इंडियन बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरी एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव राम लक्ष्मण गुप्ता उपस्थित थे। इस दौरान प्रमुख रूप से 'वन रैंक वन पेंशन' जैसी स्थिति बैंकों में बहाल करने की मांग की गई। दूसरी पाली की बैठक में एग्जीक्यूटिव कमिटी का मनोनयन हुआ। अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह व उपाध्यक्ष अनिल कुमार झा चुने गए। राज्य सचिव जयंत कुमार झा, डिप्टी स्टेट सेक्रेटरी इंद्रजीत बोदरा, असिस्टेंट स्टेट सेक्रेटरी बिभूति भूषण प्रसाद बने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.