हाजीपुर, जनवरी 21 -- महुआ,एक संवाददाता। हिंदू सम्मेलन का आयोजन बुधवार को महुआ के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत अंतर्गत गद्दोपूर में श्री केशवानंद स्वामी के समाधि स्थल राज मंगल पर किया गया। जहां पर आए लोगों ने हिंदुओं को संगठित होने की नसीहत दी। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा के अभय मिश्रा और संचालन विक्की विनय ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कृष्णा प्रसाद, हिंदू जागरण मंच के अमर कुशवाहा, मुकेश शुक्ला, सीता रामेश्वर दास इस्कॉन मंदिर के सतीश मिश्रा के अलावा संजीव कुमार, मिथुन सिंह, त्रिभुवन मिश्रा, अमरनाथ मिश्रा, उमेश कुमार, वशिष्ठ सिंह, शिवचंद्र शाह, मोहन कुमार सिंह, अभिषेक मिश्रा, डॉ अजय कुमार, शत्रुघ्न राय, सुधीर मालाकार आदि ने अपनी बातों को रखा। सम्मेलन में गांव के अलावा आसपास के लोग उपस्थित हुए और लंबे समय तक रुक कर लोगों की बातों ...