लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- शहर के सरस्वती पैलेस में सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। तीन सत्रों में आयोजित सम्मेलन में मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियां व योगी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां बताई गईं। सक्रिय सदस्यों का सम्मान किया गया। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा मोदी सरकार ने वर्ष 2014 में पद्भार ग्रहण करते हुए छह लक्ष्य तय किए थे। भारत आज आत्मनिर्भर देश बनने की ओर अग्रसर है। द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि आज भाजपा न केवल भारत वरन विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा लोकतांत्रिक आधारित पार्टी है। सम्मेलन के तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष योगी सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल में खीरी जिले समेत स...