अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। संघ शताब्दी वर्ष पर धनीपुर मंडी स्थित शिव मंदिर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में संतों में अपनी सनातन संस्कृति के संरक्षण की अपील की गई। कहा कि वर्तमान समय में हमें नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने की बहुत आवश्यकता है। संस्कृति से ही हमारा देश बचेगा। बच्चों को गौरवशाली इतिहास जरूर बढ़ाएं। पंच परिवर्तन के मूलमंत्र को भी अपनाने की जरूरत है, तभी राष्ट्र मजबूत होगा। विवेकानंद नगर में सनातन हिंदू समिति की ओर से धनीपुर मंडी बस्ती के कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि महंत योगी कौशलनाथ ने कहा कि मां और मातृभूमि से बढ़कर कुछ नहीं है। यदि हमें अपने रिश्ते मजबूत बनाए रखने हैं तो कम से कम परिवार में चार बच्चे जरूर हों, जिससे तीज, त्योहार, ब्याह आदि के कार्यक्रम अच्छे से हो सकें। संचालन न...