प्रयागराज, अप्रैल 27 -- गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन रविवार को केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स अनुभव का खजाना होते हैं। हमें उनसे जानकारियां, कार्यपद्धति और परंपराओं को जानने का अवसर मिलता है। हम सबको उनका सम्मान और सहायता करनी चाहिए। एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएस वर्मा ने कहा कि पेंशनर जीवन के आखिरी पड़ाव पर होते हुए भी आपस में मिलकर मजबूती का एहसास करते हैं। उन्होंने प्रयागराज में एम्स अस्पताल की स्थापना की मांग की। 8वें वेतन आयोग की संस्तुतियों से पेंशनर को वंचित न रखने, पुरानी पेंशन पुनः लागू करने की मांग की। 65, 70, 75 वर्ष की आयु पर क्रमश: 5, 10, 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि की जेपीसी की संस्तुति स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.