आगरा, नवम्बर 28 -- शहर के मोहल्ला अशोक नगर में स्थित उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन का 12वां जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में अध्यक्ष पद पर सूबेदार सिंह व सचिव पर पर हरिलाल भारती चुने गए। शुक्रवार को जिला कमेटी के 15 सदस्यों की भी घोषणा की गई। रामजीलाल, भगवान सिंह, लल्ला मियां को उपाध्यक्ष बनाया गया है। डा. प्रेम सिंह शिव कुमार, विनोद भारती सहसचिव चुने गए हैं। जिला सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश सचिव ब्रजलाल भारती ने किया। समापन किसान नेता सुनील कुमार ने किया। सम्मेलन को जनवादी नौजवान सभा के राजकुमार कुशवाहा, विजय प्रताप सिंह सोलंकी, किसान सभा के भूप सिंह, श्रीपाल ने संबोधित किया। इस दौरान राज्य सम्मेलन के लिए 10 प्रतिनिधि व तीन वैकल्पिक प्रतिनिधि भी चुने गए। सम्मेलन की अध्यक्षता सूबेदार सिंह व लल्ला मियां ने की। जिला सचिव के द्वारा प्...