गिरडीह, नवम्बर 16 -- पीरटांड़। सम्मेदशिखर पारसनाथ तीर्थयात्रियों से गुलजार है। पारसनाथ दर्शन वंदन को लेकर दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से लगभग सात हजार तीर्थयात्रियों का जत्था मधुबन पहुंचा है। इससे मधुबन की विभिन्न संस्थाओं में भीड़भाड़ की स्थिति बनी हुई है। साधु संतों के सानिध्य में गुणायतन में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। मधुबन बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। बताया जाता है कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर पारसनाथ में भारी संख्या में तीर्थयात्रियों का जुटान हुआ है। सम्मेदशिखर तीर्थयात्रा संघ के बैनर तले दिल्ली समेत आसपास के राज्यों से लगभग सात हजार तीर्थयात्रियों का मधुबन आगमन हुआ है। तीर्थयात्रियों का जत्था आने से मधुबन की विभिन्न संस्थाओं में भीड़भाड़ की स्थिति बनी हुई है। जगह जगह धार्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.