प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा-2024 के लिए छह अन्य अभ्यर्थियों के आवेदन भी मंगलवार को निरस्त कर दिए। इससे पूर्व सात मार्च को 38 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए थे। इस तरह अब तक कुल 44 अभ्यर्थियों की दावेदारी निरस्त हो गई है। हालांकि, अभ्यर्थियों को 15 मार्च शाम पांच बजे तक आयोग कार्यालय अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। आयोग के उपसचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी के अनुसार सम्मिलित राज्य कृषि सेवा सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए सफल ऐसे अभ्यर्थी जो विज्ञापन में उल्लिखित अनिवार्य शैक्षिक अर्हताएं/पात्रताएं पूरी नहीं करते हैं, उनके अभ्यर्थन आयोग ने निरस्त कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.