औरंगाबाद, फरवरी 2 -- दाउदनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय पिलछी में सेवानिवृत्त सहायक शिक्षिका विजया लक्ष्मी कुमारी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। छात्र-छात्राओं के स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को भावनात्मक बना दिया। सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर आधारित नाटक को विशेष सराहना मिली।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक डॉ अशोक कुमार ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षिका चन्दा सिंह ने किया। मुख्य अतिथि डायट तरार के प्राचार्य संतोष कुमार और विशिष्ट अतिथि व्याख्याता उधम सिंह उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक डॉ अशोक कुमार ने कहा कि विजया लक्ष्मी कुमारी ने विद्यालय में सेवा के दौरान शैक्षणिक और नैतिक विकास में अहम योगदान दिया। डायट प्राचार्य संतोष कुमार ने कहा कि शिक्षक सेवा निवृत्त...