बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- सम्मान समारोह में सीएस डॉ. संजय को दी गयी विदाई फोटो : सदर सीएस : सदर अस्पताल में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह में शामिल सीएस डॉ. जयप्रकाश सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित कर सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार सिंह को विदाई दी गयी। मौके पर नव पदस्थापित सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने कहा कि डॉ. संजय कुमार सिंह हमारे मार्गदर्शक हैं। स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक कर कमियों को दूर किया जाएगा। मौके पर डीपीएम श्याम कुमार निर्मल, एसीएमओ डॉ. राम मोहन सहाय, सीडीओ डॉ. राकेश कुमार, डीआईओ डॉ. राजेंद्र चौधरी, डीएस डॉ. राजीव रंजन, प्रबंधक मो. इमरान आलम, सुरजीत कुमार व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...