अमरोहा, जनवरी 17 -- अमरोहा। स्व.चेतन चौहान फाउंडेशन के संयोजन में दिल्ली में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताओं में जिले से भाग लेने वाले 16 विजयी खिलाड़ियों को शुक्रवार को स्थानीय नगर पालिका के चेतन चौहान सभागार में सम्मानित किया गया। आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं चेतन चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। विजेता 16 खिलाडियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि चेयरपर्सन शशि जैन ने कहा कि स्व.चेतन चौहान ने जो समाजसेवा के कार्य किए हैं, उनको कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी पत्नी संगीता चौहान व पुत्र विनायक चौहान भी लगातार समाज हित में कार्य कर रहे है। इस दौरान स्व.चेतन चौहान के पुत्र एवं चेतन चौहान फाउंडेशन के निदेशक विनायक चौहान, अखिल जैन, गौरव चौहान, अंकित गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, युद्धवीर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.