समस्तीपुर, दिसम्बर 2 -- विभूतिपुर। प्रखंड अंतर्गत मिश्रौलिया स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षिका श्वेता रानी के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य कर रहे थे। समारोह को विद्यालय के शिक्षक मिथिलेशजी अंकज, अमन, कमलेश, राजीव, शिक्षिका मोनी, प्रियंका, नेहा, अंजू, सुजीता आदि ने संबोधित किया। वही विद्यालय के संचालक रूपम कुमारी, उपेंद्र सिंह ने शिक्षका श्वेता की व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...