बुलंदशहर, फरवरी 1 -- ग्रेटर नोएडा के इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से एक शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। होटल राज दरबार में हुए इस कार्यक्रम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विभिन्न स्कूलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 से अधिक प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ संस्थान के प्रोफेसर नुरुल हसन और मुख्य अतिथि सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि देश के निर्माण में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अतुल तेवतिया ने भी शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में सम्मानित किए गए शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...