उन्नाव, नवम्बर 24 -- उन्नाव। मवइया माफी अचलगंज में गंगा देवी श्याम किशोर संबोधित पुस्तकालय पर विराट कवि सम्मेलन एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ त्रिशरण और पंचशील के साथ हुआ। बुद्ध वंदना का काव्य पाठ कवि सरोज के गीत कौन आया मेरे मन के द्वारे के साथ हुआ। भीम गीत कवि सिद्धार्थ कुमार के द्वारा गाया गया। हाईस्कूल के मेधावी छात्रों में चांदनी, महक, शुभी आदि को सम्मानित किया। निर्बल,निराश्रित महिलाएं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके प्रतिदिन पुस्तकालय में पढ़ने वाले सोना, निहारिका, आरोही आदि सम्मानित हुए। कार्यक्रम आयोजकों में सुरेन्द्र प्रकाश, रेखा देवी, प्रेम प्रकाश, हर्ष,चंद्र किशोर, सचिन, जगन्नाथ रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.