पीलीभीत, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को महिलाओं ने अपने सम्मान, बराबरी के हक के लिए और प्रदेश में बढती हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई। रेलवे स्टेशन से पर एकत्र हुई आशा, रसोइया, आंगनवाड़ी आदि महिलाएं जूलूस की शक्ल में तहसील पहुंची। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को दिया। प्रदर्शन स्थल पर महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला नेत्री कांति देवी ने कहा कि समाज के विकास में पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी समान रूप से योगदान देती हैं। मगर उनको हमेशा से ही उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। राहुलनगर मजदूर बस्ती को नदी कटान से बचाने के लिए गांव की महिलाओं ने पुरूषों के समान भागीदारी निभाते हुए सौ से अधिक दिन तक क्रमिक अनशन किया। जनव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.