नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि एकमात्र टेस्ट में कप्तानी करना सर्वश्रेष्ठ स्थिति नहीं है लेकिन वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। पंत का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से गुवाहाटी में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की कड़ी चुनौतियों के के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। गुवाहाटी टेस्ट में नियमित कप्तान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत कप्तानी करेंगे। वह महेंद्र सिंह धोनी के बाद टेस्ट में भारत की कप्तानी संभालने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे। इस मैच से पहले नियमित कप्तान शुभमन गिल को चोटिल होने के कारण टीम से रिलीज कर दिया गया था, जिसके बाद पंत को कप्तानी सौंपी गई। यह भी पढ़ें- रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत की कप्तानी पर लगाई मुहर, तारीफों के बांधे पुल पंत ने मैच से पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.