लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ- विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि सम्भल की तरह अधिकारियों का गलत इस्तेमाल करना ठीक नहीं और इनको कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए। राज्य सरकार को सभी धर्मों के अनुयायियों के मान-सम्मान का बराबर ध्यान रखना चाहिए। मायावती ने कहा है कि इस समय रमजान चल रहा है और इसी बीच जल्दी होली का भी त्योहार आ रहा है। जिसे मद्देनजर रखते हुए उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में सभी राज्य सरकारों को इसे आपसी भाईचारे में तब्दील करना चाहिए। इसकी आड़ में किसी भी मुद्दे को लेकर कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं है। सभी धर्मों के अनुयायियों के मान-सम्मान का बराबर ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.