शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- तहसील कलान में शुक्रवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 65 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अवैध कब्जा, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन और भूमि विवाद से जुड़े प्रकरण प्रमुख रहे। पुवायां, जलालाबाद, तिलहर व सदर तहसील में भी अलग-अलग अधिकारियों ने शिकायतें सुनी। नगर पंचायत कलान में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों को बार-बार चक्कर न लगाना पड़े और एक सप्ताह के भीतर प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.