कुशीनगर, फरवरी 22 -- पडरौना, निज संवाददाता। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में तहसील तमकुहीराज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित पाए जाने पर 17 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में सम्मिलित है, जिसका उद्देश्य तहसील स्तर पर आमजन की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी व पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करना है। ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिकारियों की अनुपस्थिति न केवल शासन के निर्देशों की अवहेलना है, बल्कि जनसमस्याओं के समाधान में भी बाधा उत्पन्न करती है। शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील तमकुहीराज में निम्न अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता (लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय/निर्माण), ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.